बाराबंकी
जीआरपी बाराबंकी की बड़ी कार्रवाई-फरार वारंटी आशीष कुमार श्रीवास्तव गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक रेलवे, अनुभाग लखनऊ के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित-वारंटी अपराधी गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना जीआरपी बाराबंकी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस उपाधीक्षक रेलवे प्रथम अनुभाग लखनऊ के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष चंद्र्रमणि पाण्डेय के नेतृत्व में उप निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार मय हमराह पुलिस बल ने कार्रवाई की। टीम ने वारंटी अभियुक्त आशीष कुमार श्रीवास्तव पुत्र नन्हे लाल,उम्र करीब 34 वर्ष,निवासी ग्राम पूरेडलई, थाना टिकैतनगर,जनपद बाराबंकी को उसके गांव से गिरफ्तार किया।
अभियुक्त आशीष कुमार के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट संख्या-16 जिला बाराबंकी से गैर जमानती वारंट जारी था। अभियुक्त काफी समय से फरार चल रहा था। विधिक कार्रवाई पूर्ण कर आज 28 मई 2026 को उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
इस सफलता में उप निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार और हे.का नरेन्द्र प्रताप की अहम भूमिका रही। दोनों थाना जीआरपी बाराबंकी,अनुभाग लखनऊ में तैनात हैं।


