बाराबंकी
पंचायत भवन मे संचालित लाइब्रेरी, टीकाकरण कार्यक्रम एव कौशल विकास योजना के तहत चल रहें इलेक्ट्रीशियन प्रशिक्षण शिविर का लिया जायजा।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मसौली बाराबंकी। खण्ड विकास अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को पंचायत भवन मे संचालित लाइब्रेरी, टीकाकरण कार्यक्रम एव कौशल विकास योजना के तहत चल रहें इलेक्ट्रीशियन प्रशिक्षण शिविर का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पंचायत सहायक सैय्यदा बानो से सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे मे जानकारी ली।
पंचायत भवन बड़ागांव मे बुधवार को चल रहें टीकाकरण कार्यक्रम मे मौजूद एएनएम लक्ष्मी देवी से टीकाकरण की विस्तृत जानकारी ली और मौक़े पर मौजूद बच्चो के टीके लगवाये खण्ड विकास अधिकारी ने आशा बहुओं एव आँगनवाड़ी कार्यकत्रियों से टीकाकरण मे सहयोग की अपील करते हूए कहा कि कोई भी बच्चा टीकाकरण से छूटना नहीं चाहिए जिसमे आप सभी लोग सहयोग करे। खण्ड विकास अधिकारी ने सीएसी सभागार मे कौशल विकास योजना के तहत चल रहें 35 दिवसीय इलेक्ट्रीशियन प्रशिक्षण का जायजा लिया प्रशिक्षक हिमांशु ने बताया कि मटियारी स्थित लुमिन्स लि कम्पनी मे 7 बच्चो को 12 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन की नौकरी मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। खण्ड विकास अधिकारी पंचायत सहायक सैय्यदा बानो से शासन द्वारा चलायी योजनाओं की जानकारी ली इसके पश्चात लाइब्रेरी मे कम्पटीशन की तैयारी कर रहे बच्चो से जानकारी ली और बच्चो के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस दौरान बाल विकास सुपरवाइजर बबिता आर्य, प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, पंचायत सहायक सैय्यदा बानो आँगनवाड़ी कार्यकत्री रेखा देवी, गीता रस्तोगी, आदि लोग मौजूद रहें।


