गोड्डा
गोड्डा के निवर्तमान भू-अर्जन पदाधिकारी रितेश जायसवाल को दी गई भावभीनी विदाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पथरगामा। पथरगामा स्थित मंडप विवाह भवन में गोड्डा जिले के निवर्तमान भू-अर्जन पदाधिकारी रितेश जायसवाल के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि रितेश जायसवाल ने अपने कार्यकाल के दौरान पूरी ईमानदारी, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने हमेशा आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और त्वरित समाधान का प्रयास किया। उनके कार्यों की बदौलत जिले में कई महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे नेशनल हाईवे, रेलवे आदि को गति मिली तथा प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता देखने को मिली। उपस्थित लोगों ने उनके सहज व्यवहार, मिलनसार व्यक्तित्व और कर्मठ कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अधिकारी प्रशासन और समाज के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वक्ताओं ने कहा कि गोड्डा जिले को रितेश जायसवाल जैसे अधिकारियों की कमी हमेशा महसूस होगी।
कार्यक्रम के दौरान कई लोगों ने उनके साथ बिताए गए अनुभव साझा किए और कहा कि उनका कार्यकाल केवल प्रशासनिक दृष्टिकोण से ही नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं के कारण भी लोगों के दिलों में विशेष स्थान बना गया। विदाई समारोह के दौरान माहौल भावुक हो उठा और उपस्थित लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। रितेश जायसवाल ने कहा कि गुड्डा के लोगों ने जो प्यार और अपनापन दिया है यह हमेशा याद रहेगा। हमने अपना कार्य जिम्मेदारी पूर्वक निभाया अपने कार्यकाल में निष्पक्ष होकर कार्य किया। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि गोड्डा को मै कभी भुला नहीं पाऊंगा और हमेशा मेरे दिल में रहेगा। इस अवसर पर पथरगामा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मोहन पासवान, शशि कुमार भगत, सुदर्शन भगत, गगन कुमार, अजय जायसवाल, सोनू कुमार, पंकज कुमार भगत, सुनील कुमार, राजीव कुमार, संतोष कुमार, अमरेंद्र पंडित सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।



