सीकर
क्रिकेट प्रतियोगिता शुभारंभ आज।
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
सीकर(आभावास)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान आभावास में एफसीसी क्रिकेट कप 2026 का शुभारंभ 30 मई 2026 को सुबह 9:00 बजे किया जाएगा। क्रिकेट प्रतियोगिता संयोजक राघवेंद्रसिंह शेखावत ने बताया कि इस क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें हिस्सा लेगी। विजेता टीम को 11000 रुपए, एवं उपविजेता टीम को 5100 रुपए दी जाएगी। क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी कर ली गई है।



