गोड्डा

गोड्डा एसडीपीओ ने दी जानकारी, पुलिस को मिली सफलता 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गोड्डा। एसडीपीओ आकाश भारद्वाज की ओर से अपने कार्यालय कक्ष में प्रेसवार्ता कर जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक, गोड्डा के आदेशानुसार गोड्डा पुलिस द्वारा जिले में चोरी, लूट, डकैती की घटनाओं की रोकथाम, घटनाओं का त्वरित उद्भेदन तथा संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी व चोरी गये सामानों की बरामदगी हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पथरगामा थाना अन्तर्गत निर्माणाधीन नया हॉस्पीटल से 48 पीस कॉपर ऑक्सीजन पाईप की चोरी करने के आरोप में यादी समीर गोस्वामी, उम्र करीब 27 वर्ष, पिता दीपक गोस्वामी, ग्राम व पोस्ट सुकिया, थाना बौंसी, जिला बाँका (बिहार) के आवेदन के आधार पर पथरगामा थाना अन्तर्गत ग्राम पथरगामा थाना कांड संख्या-115/26, दिनांक-04.11.2026, धारा-303(2)/317(2)/3(5) बी०एन०एस० प्राथमिकी अभियुक्त 1. सचीन यादव उफ ऋषि यादव, उम्र करीब 26 वर्ष, पिता पप्पु यादव 2. रंजन राय उर्फ रंजन राज उर्फ ढोलू, उम्र करीब 28 वर्ष, पिता नम्भो यादव एवं 3. बन्टी कुमार, उम्र करीब 24 वर्ष, पिता तेतर प्रसाद यादय, सभी सा० रामनगर, गोड्‌डा नगर, जिला गोड्‌डा के विरूद्ध दर्ज हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा अपने-अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में इस घटना के अलावा पथरगामा थाना अन्तर्गत ग्राम आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं पंचायत भवन परसपानी के पास स्थित कपड़ा दुकान में भी चोरी करने की बात को स्वीकार किया है। उक्त तीनों प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
गोड्डा पुलिस द्वारा संपत्तिमूलक संबंधी अपराधों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अपराध की रोकथाम के साथ-साथ संपत्तिमूलक घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की पहचान, गिरफ्तारी एवं संपत्ति की बरामदगी को प्राथमिकता दी जा रही है।
गिरफ्तारी किए गये आरोपी 
1. सचीन यादव उफ ऋषि यादव, उम्र करीब 26 वर्ष, पिता पप्पू यादव
2. रंजन राय उर्फ रंजन राज उर्फ बोलू, उम्र करीब 28 वर्ष, पिता नम्भो यादय एवं
3. बन्टी कुमार, उम्र करीब 24 वर्ष, पित्ता तेतर प्रसाद यादव, सभी सा० रामनगर, गोड्डा नगर, जिला गोड्‌डा
आपराधिक इतिहास :-
1. प्राथमिकी अभियुक्त सचीन यादव उर्फ ऋषि यादव के विरूद्ध गोड्डा नगर थाना कांड सं0-257/22, दिनांक-17.09.22, धारा 21 (b)/22(b) NDPS Act दर्ज है।
2. प्राथमिकी अभियुक्त रंजन राय उर्फ रंजन राज उर्फ बोलू, उम्र करीब 28 वर्ष, पिता नम्भो यादव के विरूद्ध 1. गोड्डा नगर थाना कांड सं0-257/22, दिनांक-17.09.22, धारा 21 (b)/22 (b) NDPS Act 2. गोड्डा मुफस्सिल थाना कांड संख्या-206/21, दिनांक-28.06.21, धारा 395 भा०द०वि०।
बरामदगी :-
ऑक्सीजन कॉपर पाईप (ताम्बा का) छोटा टुकड़ा में 48 पीस।
छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी :-
1. पु०नि० बीरेन्द्र पासवान, पुलिस निरीक्षक, पथरगामा प्रभाग।
2. पु०अ०नि० कृष्णा कुमार साह, थाना प्रभारी, पथरगामा थाना।
3. पु०अ०नि० मनीष कुमार यादव, पथरगामा थानां
4. स०अ०नि० राजेश कुमार ठाकुर, पथरगामा थाना।
5. स०अ०नि० गौरव कुमार यादव, पथरगामा थाना।
6. थाना का रिवर्ज गार्ड शामिल थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button