कन्हैया ने ग्वाल बालों के संग की माखन चोरी।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
सीकर (आभावास)। खाटूधाम में श्री राधावल्लभ मंदिर गुवाड़ चौक परिसर में बह रही भागवत की अमृत धारा में पाँचवें दिन की कथा के दौरान अकिंचन कथा वाचक श्री रामबाबू शास्त्री द्वारा नामकरण संस्कार,कृष्ण बाल लीलाओं ,पुतना वध,शकटासुर वध, माखन चोरी, गोपियों द्वारा उलाहना,मिट्टी खाने के बहाने यशोदा मैया को सृष्टि का दर्शन कराना, काली देह में कालिया नाग मर्दन, अंगुली पर गोवर्धन उठाना इत्यादि भक्ति भावपूर्ण मधुर प्रसंगों पर आख्यान दिया गया।
सहायक आचार्य गोविंद नारायण शास्त्री ने बताया कि आज संत समाज से श्री अंजनी हनुमान मंदिर हाड़ोता चोमू से परम पूज्य श्री श्री 1008 श्री हरि कृष्ण दास जी महाराज का पदार्पण हुआ
यजमान परिवार के मुखिया राधेश्याम गुमानीरामका ने परिवार सहित संत सेवा अनुकूल पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया अंत में भागवत भगवान की भावपूर्ण आरती उतारी और यजमान परिवार द्वारा टॉफी, खिलौने, फल-फूल, मिठाईयां बांटी गई। इस मौके पर अपने परिवार सहित चौमू निवासी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा शर्मा, खाटू निवासी बनवारी लाल चौधरी, बाबूलाल जांगिड़,पप्पू मिश्रा , राजेंद्र सरोज,पूर्व गिरदावर साहब केशर सिंह, महेन्द्र जोशी , किशोर जगरामका, महावीर, ग्यारसीलाल, सहित सैकड़ों स्त्री पुरुष उपस्थित रहे।



