बागपत

आर्य वीरांगना शिविर में बेटियों ने दिखाया आत्मरक्षा का दम, संस्कारों से समाज को नई दिशा : ओमबीर सिंह तोमर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बड़ौत। नगर स्थित राष्ट्रीय आर्य वीर दल द्वारा डिवाइन ग्लोबल एकेडमी में आयोजित आठ दिवसीय “आर्य वीरांगना योग एवं चरित्र निर्माण शिविर” का रविवार को भव्य एवं उत्साहपूर्ण समापन हुआ। समापन समारोह में शिविरार्थी वीरांगनाओं ने आत्मरक्षा, योग एवं शारीरिक कौशल के शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान वीरांगनाओं ने जुडो-कराटे, लाठी संचालन, तलवारबाजी, सूर्य नमस्कार, भूमि नमस्कार, सर्वांग सुंदरम व्यायाम, विभिन्न योगासन तथा स्तूप निर्माण जैसी विधाओं का अनुशासित और प्रभावशाली प्रदर्शन किया। बेटियों के आत्मविश्वास, साहस और दक्षता को देखकर अभिभावकों एवं अतिथियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।
मुख्य अतिथि किसान कांग्रेस अध्यक्ष ओमबीर सिंह तोमर ने कहा कि आर्य संस्कार बेटियों को अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने, आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने और राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में बेटियों का मानसिक, शारीरिक और नैतिक रूप से सशक्त होना बेहद आवश्यक है तथा ऐसे शिविर समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं।
समारोह को संबोधित करते हुए मुकेश कुमार ने कहा कि आत्मरक्षा का प्रशिक्षण बेटियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें हर परिस्थिति में स्वयं की रक्षा करने के योग्य बनाता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम समाज के लिए प्रेरणा का कार्य कर रहे हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य के.के. त्यागी ने कहा कि संस्कार, अनुशासन और चरित्र निर्माण ही मजबूत समाज की वास्तविक नींव हैं। वहीं किसान नेता गौरव टिकैत ने कहा कि भारतीय संस्कृति और आत्मरक्षा का यह संगम बेटियों को आत्मनिर्भर और साहसी बना रहा है।
समापन अवसर पर शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली वीरांगनाओं को प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन आचार्य धर्मवीर आर्य ने किया।
इस अवसर पर राजबीर आर्य, राकेश आर्य, जयदेव सिंह तोमर, योगेंद्र सिंह, सुरेन्द्र आर्य, अनंगपाल आर्य, सविता आर्य, राजबीर सिंह आर्य सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शिविर के सफल संचालन में रजनी आर्य, समीक्षा आर्य, उर्मिला आर्य, वंशिका आर्य, सोनिका आर्य, स्वाति आर्य, राजेश उज्ज्वल, रीतू आर्य, विनय आर्य एवं दीपक आर्य का विशेष योगदान
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button