बरेली
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की 39 वी पुण्यतिथि पर पर राष्ट्रीय लोकदल ने श्रद्धा सुमन किए अर्पित

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : राष्ट्रीय लोकदल बरेली ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री किसानो के मसीहा चौधरी चरण सिंह जी की 39 वी पुण्यतिथि चौधरी चरण सिंह पार्क कचहरी बरेली में स्थित उनकी मूर्ति पर माल्यापर्ण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए
उसके पश्चात एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया
विचार गोष्ठी में नि० जिलाध्यक्ष मो० मतलूब एड० ने चौधरी चरण सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहां की उन्होंने कहां की देश की उन्नति का रास्ता गांव की पगडंडी से होकर जाता है और कहां की उन्होंने अपना पूरा जीवन किसानों के लिए समर्पित कर दिया और चौधरी साहब की नीतियों पर चलने का संकल्प लिया सभी कार्यकर्ताओं से कहा की सभी उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प ले। वरिष्ठ नेता प्रवेश पाठक जी ने चौधरी चरण सिंह जी द्वारा किसानों के हक में किए गए कार्यों को बताया, कार्यवाहक जिला अध्यक्ष विजय बहादुर सक्सेना जी ने चौधरी साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की उनकी नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। युवा जिला अध्यक्ष सुमित चौधरी ने कहां की चौधरी चरण सिंह की नीतियों को हम एक संकल्प के रूप में लेकर जन जन पहुंचने का कार्य करेंगे
विचार गोष्ठी के पश्चात चौधरी चरण सिंह पार्क पर शरबत वितरण किया गया विचार
विचार गोष्ठी में निo जिला अध्यक्ष मो० मतलूब एड०, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सक्सेना जी, प्रदेश सचिव सर्वेश पाठक जी शहादत हुसैन सुमित चौधरी नवनीत सिंह वाहिद अली मुस्तफा खान शाकिर मंसूरी तौफीक मंसूरी परमेश्वरी कश्यप जमुना प्रसाद कमलकांत सिराज हुसैन अख्तर राजा श्रीमती राजरानी श्रीमती कुसुम देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और किसान शामिल रहे।




