बाराबंकी

ईद उल अजहा बकरीद इलाके भर में अकीदत और उल्लास से मनाई गई 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी। कुर्बानी का पर्व ईद उल अजहा (बकरीद) गुरुवार को इलाके भर में अकीदत और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर ईदगाहो और मस्जिदों में ईद उल अजहा की खास नमाज अता की गई। और खुदा की बारगाह में नमाजियों ने मुल्क की तरक्की, अमन-चैन के साथ बरकत और खुशहाली के लिए दुआ मांगी।
 कस्बा बड़ागाँव ईदगाह में मौलाना सगीर अहमद अंसारी, ईदगाह मसौली में हजरत मौलाना सैय्यद गुलजार शाह इस्माईली, कस्बा सआदतगंज ईदगाह में हाफिज सिराजुद्दीन, मस्जिद पचासा में मुफ़्ती आरिफ,मस्जिदे मरकज़ में हाफिज अब्दुल्ला, मस्जिद मक्की में मौलाना अकील व मस्जिदे मदनी में मौलाना अयाज, कस्बा रामपुर कटरा मे मौलाना अरकम सहाबपुर मे मौलाना इमरान, सुरसंडा मे मास्टर समीमउद्दीन ने ईद उल अजहा की नमाज अदा कराई और मुल्क की सलामती की दुआए मांगी नमाज अता होने के बाद अल्लाह की राह में पशुओं की कुर्बानी दी गयी। नमाज के दौरान ईदगाहों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया था। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर  प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी , थानाध्यक्ष सफदरगंज अमर कुमार चौरसिया वरिष्ठ उपनिरीक्षक शमशाद अली, सहादतगंज चौकी प्रभारी मिथलेश चौहान पुलिस बल के साथ लगातार गस्त करते रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button