बरेली

जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

जिलाधिकारी ने विभिन्न बिन्दुओ कि समीक्षा करते हुए, सुधार के दिये निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक  समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि अस्पताल का स्टाफ आदि का व्यवहार मरीजों व उनके तिमारदारों के साथ अच्छा रहे, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये।उन्होंने समस्त संबंधित डॉक्टर को निर्देश दिये कि अस्पतालों में हीट वेव के दृष्टिगत पूर्ण व्यवस्था रखी जाए। किसी भी मरीज को परेशानी ना होने पाये और उसे बेहतर चिकित्सा मिले।बैठक में  ई संजीवनी पोर्टल पर ससमय फीडिंग करने, चिकित्सको की समय से अस्पताल में उपस्थिति सुनिश्चित करने अन्यथा की स्थिति में कार्यवाही करने के निर्देश दिये। बैठक नियमित टीकाकरण के कार्य में गति लाने और   अगली स्वास्थ्य समिति की बैठक में वैक्सीनेशन का स्टेट एवरेज तथा जिले का एवरेज प्रदर्शित किये जाने के भी निर्देश दिये गए । इसके अतिरिक्त आशाओं के भुगतान व आयुष्मान कार्ड बनाने में भी गति लाने के निर्देश दिये गए। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये कि  जो भी नए डॉक्टर आए हैं उन्हें अलग से बुलाकर एक प्रशिक्षण दिया जाए जिससे कि वह अपने कार्यों को भली प्रकार से सीख ले। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह सहित समस्त एमओ आईसीगण उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button