तेज अंधड़ व बारिश से क्षतिग्रस्त हुआ पोली हाउस किसान ने लगाई मुआवजे की गुहार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बावड़ी। सीकर जिले के ग्राम पंचायत मलिकपुर के राजस्व ग्राम ज्ञानपुरा के समीप ढाणी नवोड़ी में तेज अंधड़ व बारिश के कारण पोली हाउस गिरा। पीड़ित किसान जगदीश प्रसाद रूलानिया पुत्र गोपीराम जाट ने बताया कि पोली हाउस करीब दो साल पूरे चार वर्ग मीटर के क्षेत्र में बनाया गया था जिसमें विभिन्न प्रकार की सब्जियों का उत्पादन किया जाता था। गुरुवार शाम को तेज अंधड़ से पोली हाउस का एक हिस्सा टूट कर नीचे गिर गया। इतना ही नहीं पोली हाउस के पाइप व पोलीथीन से बनी छत्त का पेपर भी क्षतिग्रस्त हो गया। किसान जगदीश प्रसाद रुलानियां ने बताया कि एक – दो दिन में ही पोली हाउस में खिरे की फसल की बिजाई ही करने वाले थे। लेकिन तेज अंधड़ व बारिश के कारण सपना चकनाचूर हो गया। किसान ने प्रशासन से उचित जांच मुआवजे की मांग की है।



