बरेली

बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का सपना हुआ सच                                           

IFTP ने बरेली के युवाओं को बैंकिंग सेक्टर में दिलाई सीधी एंट्री

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : अगर आप भी बैंक में नौकरी का सपना देखते हैं, तो ये खबर आपके लिए है। (IFTP) इंस्टिट्यूट ऑफ ट्रेनिंग फाइनेंशियल प्लेसमेंट ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सही ट्रेनिंग मिले तो प्लेसमेंट मुश्किल नहीं।
संस्थान के फाउंडर मनोज गुप्ता ने पत्रकार वार्ता के दौरान ब्रीफ करते हुए बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य बरेली के युवाओं को बैंकिंग इंडस्ट्री के लिए पूरी तरह तैयार करना है। हाल ही में संपन्न हुए प्लेसमेंट ड्राइव में संस्थान के दर्जनों छात्रों को देश के बड़े बैंकों में जॉब ऑफर मिले हैं। चयनित छात्रों को आकर्षक सैलरी पैकेज के साथ करियर ग्रोथ के बेहतरीन अवसर भी मिले हैं।
मनोज गुप्ता ने कहा, _”हम सिर्फ कोर्स नहीं कराते, बल्कि इंटरव्यू की तैयारी, पर्सनालिटी डेवलपमेंट और बैंकिंग की प्रैक्टिकल नॉलेज पर भी पूरा फोकस करते हैं। यही वजह है कि हमारे छात्र पहली बार में ही सलेक्ट हो जाते हैं।”
इस उपलब्धि से बरेली के छात्रों और उनके अभिभावकों में खुशी की लहर है। संस्थान लगातार बैंकिंग सेक्टर की मांग के अनुसार अपने कोर्स को अपडेट करता है, जिसका सीधा फायदा छात्रों को मिल रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button