
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
सीसीटीवी में कैद हुई घटना…
हापुड़ (यूपी) – जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खेड़ा में पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों ने एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करते हुए उसे घायल कर दिया। बीच बचाव करने आए पीड़ित के भाई पर भी दोनों आरोपियों ने हमला कर दिया । यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई । घायल को अस्पताल पहुंचाया जिसकी हालत गंभीर है। सूचना पर पिलखुवा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार , पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ा निवासी दौलत से मिलने बाइक सवार दो युवक कुणाल और उसका साथी आये और कहासुनी करते हुए कुणाल ने दौलत पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया ।जिससे दौलत गंभीर रूप से घायल हो गया । बताया जा रहा है कि पुराने विवाद में कुणाल ने अपने साथी के साथ आकर दौलत पर चाकू से हमला कर दिया। आज दोपहर कुणाल अपने साथी कनिष्क के साथ बाइक पर आया और दौलत के साथ कहासुनी करने लगा जिसके बाद अचानक दौलत के पेट में चाकू घोप दिया जिससे दौलत के पेट की आँतें बाहर आ गई । दौलत के चाकू लगने के बाद वहां मौजूद लोगों की भीड़ ने आरोपी कुणाल को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी जिसका सीसीटीवी वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वहीं घायल दौलत को उपचार के लिए नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है । फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चाकू मारने वाले आरोपी कुणाल और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के खेड़ा गांव का बताया जा रहा है।
पिलखुवा की सीओ अनीता चौहान ने बताया कि, पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ा में आज सुबह बाइक सवार दो युवकों कनिष्क और उसके साथी ने गांव निवासी दौलत को चाकू मारकर घायल कर दिया था । मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है । त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपी कनिष्क और उसके दूसरे साथी को गिरफ्तार कर लिया है । चाकू और स्कूटी को बरामद कर लिया गया है । विधिक कार्यवाही की जा रही है ।




