बरेली
इन्कम टैक्स बार एसोसिएशन कार्यकारिणी के लिए अतुल अग्रवाल अध्यक्ष,रोहन गर्ग सचिव बने

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। इन्कम टैक्स बार एसोसिएशन (आईटीबीए ) की वार्षिक आम सभा आज बरेली क्लब में हुई जिसमें आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नव गठित कार्यकारिणी में अतुल अग्रवाल अध्यक्ष व रोहन गर्ग को सचिव चुना गया।
आईटीबीए की वार्षिक आम सभा निवर्तमान अध्यक्ष जी.एस. चावला उर्फ राजा चावला की अध्यक्षता में हुई जिसमें निवर्तमान सचिव अतुल अग्रवाल ने वार्षिक विवरण प्रस्तुत किया। तत्पश्चात निर्वाचन कमेटी के निर्देशन में नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें अतुल अग्रवाल अध्यक्ष, मुकेश कुमार मिश्रा उपाध्यक्ष, रोहन गर्ग सचिव,वैभव चावला कोषाध्यक्ष, सुधीर मेहरोत्रा को संयुक्त सचिव तथा चुना गया। इससे पूर्व वरिष्ठ व विशिष्ट जनों को सम्मानित किया गया। अन्त में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अतुल अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।


