खैरथल

भिवाड़ी में स्पा सेंटरो पर छापे, 27 युवतियां और 6 युवकों को हिरासत मे लिया 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
खैरथल -तिजारा : भिवाड़ी पुलिस ने शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे भिवाड़ी बाइपास स्थित रॉयल प्लाजा और जेनेसिस मॉल में संचालित एक दर्जन स्पा सेंटरों पर छापा मारा। इस दौरान 27 युवतियों को हिरासत में लिया गया, जबकि 6 युवकों को गिरफ्तार किया गया है।
मटिला चौकी प्रभारी पुनीत मीणा और भिवाड़ी मोड़ चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में 20 से अधिक पुलिसकर्मियों की टीम ने दोनों स्थानों पर एक साथ छापा मारा। रॉयल प्लाजा में लगभग 4 स्पा सेंटरों पर छापेमारी की गई। वहीं, जेनेसिस मॉल में 5-6 स्पा सेंटरों पर कार्रवाई कर युवतियों को हिरासत में लिया गया। दोनों जगह से 6 युवकों को गिरफ्तार किया गया।कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को भिवाड़ी मोड़ पुलिस चौकी लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की गई। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मटिला चौकी प्रभारी पुनीत मीणा ने बताया कि पुलिस को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ स्पा सेंटरों में स्पा सेवाओं की आड़ में अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। शिकायतों की पुष्टि के बाद संयुक्त टीम गठित कर यह कार्रवाई की गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button