बरेली

इदरीसी प्रबुद्ध शैक्षिक सम्मेलन का हुआ आयोजन, शिक्षा और सामाजिक सुधार पर हुआ मंथन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी के तत्वावधान में आयोजित इदरीसी प्रबुद्ध शैक्षिक सम्मेलन का भव्य आयोजन बिसलपुर चौराहा स्थित स्टार पैलेस, ए.पी. लॉन के सामने संपन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट वसी अहमद ने की, जबकि संचालन जिला अध्यक्ष अतीक करम इदरीसी ने किया।
शिक्षा ही समाज की तरक्की का सबसे बड़ा माध्यम – एडवोकेट वसी अहमद
सम्मेलन को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  ने कहा कि इदरीसी समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है, लेकिन शिक्षा और राजनीतिक भागीदारी की कमी के कारण समाज अपेक्षित प्रगति नहीं कर सका समाज को राजनीतिक रूप से  जागरूक होना होगा, ताकि उसके अधिकारों और समस्याओं की प्रभावी पैरवी हो सके।
सम्मेलन का संचालन करते हुए जिला अध्यक्ष अतीक करम इदरीसी ने कहा कि समाज की तरक्की के लिए शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सुधार भी आवश्यक हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट वसी अहमद ने सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए जिला अध्यक्ष अतीक करम इदरीसी एवं उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता और सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम में ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट वसी अहमद, प्रदेश संगठन मंत्री (उत्तर प्रदेश) मुख्तार अहमद, मंडल प्रवक्ता एवं जिला महासचिव एडवोकेट अकील उद्दीन, पश्चिमी दिल्ली अध्यक्ष मोहम्मद इबाद एडवोकेट, प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ एडवोकेट रीना हनीफ, हीना इल्यास सहित इदरीसी समाज के प्रमुख लोगों में डॉ. एस.क्यू. इदरीसी, मोहम्मद हनीफ, मोहम्मद फैजान, हाजी मोहम्मद हारून इदरीसी, जीशान, रूबीना एवं बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक, शिक्षाविद, युवा और महिला प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button