बरेली

रामगंगा चौबारी पुल पर सुरक्षा जाली लगाने एवं प्रदूषण रोकने हेतु एडीएम सिटी को सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की मासिक बैठक के दौरान गंगा समग्र, ब्रज प्रांत, नाथ नगरी बरेली द्वारा रामगंगा  स्थित चौबारी पुल से गंगा में बढ़ते प्रदूषण एवं जनसुरक्षा से जुड़े गंभीर विषय को लेकर एडीएम सिटी बरेली को एक ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में अवगत कराया गया कि कुछ असामाजिक तत्वों एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा चौबारी पुल से रामगंगा में कूड़ा-कचरा, प्लास्टिक, धार्मिक अवशेष, खंडित देवी-देवताओं की मूर्तियां तथा अन्य अपशिष्ट सामग्री फेंकी जा रही है, जिससे जल प्रदूषित हो रहा है। यह स्थिति केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित गंगा एवं सहायक नदियों को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने के प्रयासों के विपरीत है।
गंगा समग्र के महानगर संयोजक अखिलेश कुमार सिंह ने जिलाधिकारी से मांग की है कि जनहित, पर्यावरण संरक्षण एवं नदी स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए चौबारी पुल के दोनों ओर मजबूत लोहे/स्टील की सुरक्षा जाली स्थापित कराई जाए, जिससे पुल से किसी प्रकार की सामग्री न फेंकी जा सके।
अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि रामगंगा नदी बरेली की जीवनरेखा है तथा इसका संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रदूषण से बचाने एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन को शीघ्र प्रभावी कदम उठाने चाहिए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button