बरेली

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर उपजा प्रेस क्लब में पत्रकारिता पर चर्चा         

पत्रकारों से सच्चाई के साथ मजबूती से खड़े रहने का आवाहन 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। हिन्दी पत्रकारिता दिवस के 200 वर्ष के अवसर पर 30 मई को उपजा प्रेस क्लब, बरेली आए उपजा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ जी सी श्रीवास्तव एवं समर सलिल, लखनऊ के संपादक, नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया यू पी इकाई के प्रदेश कोषाध्यक्ष अनुपम चौहान का उपजा प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ पवन सक्सेना, महामंत्री मुकेश तिवारी के साथ सभी पत्रकारों ने 200 वर्ष की हिन्दी पत्रकारिता पर चर्चा की। जिसमें पत्रकारों से सच्चाई  के साथ मजबूती से खड़े होने पर जोर दिया गया। कलम की ताकत ही समाज में उनकी  निष्पक्षता दिखाती है ।  प्रदेश से आए पत्रकारों का सारस्वत सम्मान भी किया। इस अवसर पर निर्भय सक्सेना, पुत्तन सक्सेना, नीरज आनंद, कुबेर सुमन, शुभम सिंह, सुयोग्य सिंह, शंकर लाल, अशोक शर्मा, अनूप मिश्रा, मोहम्मद शमी, धर्मेंद्र सिंह बंटी, अजय मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button