पानी परात के हाथ छुयो नहीं…नैनन के जल से पर धोये

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
सीकर (आभावास)। खाटूधाम में श्री राधावल्लभ मंदिर परिसर गुवाड़ चौक में बह रही भागवत की अमृत धारा के सातवें दिन रविवार की कथा में कृष्ण सुदामा मिलन की झाँकी सजाई गई, जिसमें सुन्दर और सजीव मंचन किया गया।
आयोजक परिवार के सज्जन कुमार शर्मा ने बताया कि अकिंचन कथा वाचक श्री रामबाबू शास्त्री द्वारा आज की कथा में पौंड्रिक वध,जरासन्ध वध,शिशुपाल वध, सुदामा मिलन इत्यादि के प्रसंग सुनाए गए
आयोजक परिवार के भगवान सहाय शर्मा ने बताया कि आज संत समाज से श्री श्री 1008 श्री मनोहर शरण महाराज, पलसाना शुभ आगमन हुआ।
यजमान परिवार के मुखिया राधेश्याम गुमानीरामका ने परिवार सहित संत सेवा अनुकूल पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
अंत में भागवत भगवान की भावपूर्ण आरती उतारी गई तथा यज्ञ में पूर्णाहुति देकर यजमान परिवार द्वारा भण्डारा प्रसादी भोज का आयोजन किया गया
इस मौके पर सिंहपोल हनुमान मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष पवन पुजारी , ग्यारसीलाल शर्मा अपने परिवार सहित उमाड़ा से पूर्व तहसीलदार साहब कुंज बिहारी शर्मा, सांभर से दिनेश शर्मा पवन शर्मा ललित शर्मा ,श्रीमाधोपुर निवासी राजेन्द्र कुमार लोकनाथका, श्रीराम कला मंडल संस्थान के महामंत्री राजेन्द्र सरोज,पप्पू मिश्रा, नरेन्द्र तुलछानी,महावीर, ग्यारसीलाल, सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।


