
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
रामपुरा (जालौन)। रामपुरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रजत कुमार सिंह के पुलिस लाइन स्थानांतरण पर थाना परिसर में एक सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों, पत्रकारों एवं पुलिस कर्मियों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके एक वर्ष के सफल एवं सराहनीय कार्यकाल की प्रशंसा की।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि इंस्पेक्टर रजत कुमार सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के साथ-साथ जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित किया। उनके सरल, सौम्य एवं सहयोगात्मक व्यवहार के कारण वे क्षेत्रवासियों के बीच लोकप्रिय रहे। वक्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में थाना क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान मिला। इस अवसर पर रामपुरा थाने के नवागत थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शिव प्रकाश सिंह का भी भव्य स्वागत किया गया। उपस्थित लोगों ने उन्हें पुष्पमालाएं पहनाकर एवं मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया तथा उनके सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दीं। पदभार ग्रहण करने के बाद इंस्पेक्टर शिव प्रकाश सिंह ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों, आम नागरिकों एवं पुलिस स्टाफ से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर अपराध नियंत्रण एवं जनसुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। समारोह में वरिष्ठ पत्रकार विजय द्विवेदी, जिला ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अंजनी कुमार सोनी, राकेश कुमार, कुलदीप जाटव, शानू खान, अंकित दीक्षित, सौरभ कुमार, रजनीश कुमार, मनीष तिवारी, नीतेश कुमार, अनिरुद्ध कुमार, उप निरीक्षक शिव श्याम पांडे, उप निरीक्षक रमाशंकर सिंह, उप निरीक्षक जगदीश द्विवेदी, उप निरीक्षक भरत सिंह सहित थाना रामपुरा का समस्त पुलिस स्टाफ एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह का माहौल आत्मीयता एवं सम्मान से परिपूर्ण रहा।


