रामपुर शाहबाद
अनियंत्रित होकर खंदी में पलटी लकड़ी भरी ट्रैक्टर ट्राली चालक गंभीर रूप से घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शाहबाद। मंगलवार को शाहबाद के आसफपुर रोड पर लकड़ी भरी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई, हादसे में लकड़ियों में दबकर ट्रैक्टर चालक जख्मी हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार शाहबाद थाना क्षेत्र के केसरपुर गांव निवासी राहुल अपनी ट्रैक्टर ट्राली में ढकिया क्षेत्र से लकड़ी भरकर रामपुर जा रहा था, रास्ते में महुनागर गांव के मोड़ के पास ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर खंदी में पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर का चालक राहुल लकड़ियों के बीच दब गया। राहगीरों ने ट्रैक्टर के चालक को लकड़ियों से निकालकर एम्बुलेंस की मदद से शाहबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा, जहां चिकित्सा अधीक्षक डॉ मोहित रस्तोगी ने घायल राहुल को प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


