झुंझुनू
तेजाजी मंदिर निर्माण में भामाशाह ने किया सहयोग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। रिको स्थित शहर की प्रतिष्ठित प्रिंस इंटरनेशनल स्कूल के संचालक शिक्षाविद् गुलझारी लाल कालेर ने राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर क्यामसर के निर्माण में सहयोग के तौर पर 51 हजार रुपये नकद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर शाॅल, साफा एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद लोयल, सलाहकार मामराज महला, ब्लॉक महासचिव सुरेश बेनीवाल एवं ब्लॉक सचिव पोकरमल ने स्वागत किया। निर्माणाधीन तेजाजी मन्दिर के लिए तेजा भक्त शिक्षाविद् गुलझारी लाल कालेर द्वारा 51 हजार रुपए नगद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर राष्ट्रीय जाट महासंघ के झुंझुनूं शहर ब्लॉक अध्यक्ष सूबे. विजय सिंह बेनीवाल ने गुलझारी लाल कालेर का धन्यवाद ज्ञापित किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने बताया कि जनसहयोग से निर्माणाधीन लोकदेवता तेजाजी महाराज का मन्दिर भारत का सबसे बड़ा 165 फीट ऊंचा मन्दिर होगा, जिसमें सभी का श्रद्धा भावना से अच्छा सहयोग मिल रहा है।

