झुंझुनू

गुढ़ा सीकर के नीट स्टूडेंड प्रदीप माहीच के परिजनों को लेकर संघर्ष शिष्ट मंडल दलित नेता एवं केंद्रीय मंत्री चिराग़ पासवान से मिला

पासवान ने पीड़ित परिवार को बुलाया था दिल्ली 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, ओर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से बात कर जल्द इंसाफ दिलाने का दिलाया भरोसा 
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। देश के बहुचर्चित  सीकर में पढ़ने वाले गुढ़ा बावनी के नीट स्टूडेंड प्रदीप माहीच सुसाइड प्रकरण को लेकर  सोमवार को आदिवासी श्री मीन सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश मीणा किशोरपुरा, समाजसेवी संदीप सैनी उदयपुरवाटी, युवा नेता रवींद्र सिंह पोंख, लोकजनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूरज कुमार बुराड़िया, शीशराम खटाना, मदनलाल पाहाड़ीला, गोविंद सिंह शेखावत लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष, सुरेश पाल, विजेन्द्र पाल, पवन सैनी, अनिल सैनी, सुरेश गुर्जर चवंरा के नेतृत्व में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण एवं उद्योग मंत्री भारत सरकार चिराग पासवान से मिले। प्रतिनिधित्व मंडल में मृतक के पिता राजेश मेघवाल, चचेरे भाई श्रवण कुमार गुढा, भाई वीरेंद्र कुमार सुरेश पाल भी शामिल थे। पीड़ित परिवार को  केंद्रीय मंत्री ने 40मिनट का समय दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात कर एक दो दिन में न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। वार्ता में सरकार से 2 करोड़ रुपए की मुवावजा राशि, मृतक के आश्रितों को सरकारी नौकरी, दोषी दो इंस्पेक्टर सुनील जांगिड़ एवं राजेश बुडानिया को सस्पेंड कर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की मांग की गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button