शामली
झिंझाना पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ युवक को दबोचा
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झिंझाना। थाना झिंझाना पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त सुहैल पुत्र सालिम निवासी ग्राम केरटू के कब्जे से एक अवैध 315 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।