खैरथल

जिला बचाओं संघर्ष समिति के ऐतिहासिक धरने का 300 वां दिन आज

प्रभात-फे़री निकाल संवेदनहीन सरकार को सद् बुद्धि  की प्रार्थना होगी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : खैरथल जिला बचाओं संघर्ष समिति के लगातार चल रहे ऐतिहासिक धरने को गुरूवार को 300 दिन पूरे होने पर शहर में प्रात:5 बजे श्याम मंदिर के पास से प्रभात-फ़ेरी निकाली जाएगी। प्रभात फेरी में शंख,मजीरे,घण्टाल बजाते हुए लोग गोल मण्डी में परिक्रमा करेगे उसके बाद मंदिर मे जिला बचाने की प्रार्थना श्याम दरबार में होगी समिति के गिरीश डाटा ने बताया 300 दिन बाद भी राजस्थान की संवेदनहीन सरकार जाग नही रही है जिले के लोगो लगातार रोष जताते आ रहे है इसलिए 300 वें दिन प्रभातफ़ेरी निकाल ,मंदिर मे जिला बचाने की प्रार्थना होगी जिससे संवेदनहीन नेताओ को सद्बुद्धि मिल सके और वो जनहित की आवाज सुन सके प्रभात फ़ेरी में सैकड़ो लोग हिस्सा लेगे इस मौके पर विधायक दीपचंद खैरिया भी मौजूद रहेगे
आज धरने पर आज धरने पर गिरीश डाटा, पूर्ण सैनी,महेंद्र जांगिड़, दीपक चौधरी ,विधायक दीपचंद खैरिया सहित अन्य लोग मौजूद है

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button