बेतुल

बैतूल अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हो निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन, प्रमुख सचिव ने दिए निर्देश

विश्व पर्यावरण दिवस से योग दिवस तक चलेंगे विशेष अभियान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर बुधवार को कलेक्टर कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। प्रमुख सचिव ने कलेक्टर की उपस्थिति में योग दिवस पर निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने पर जोर दिया गया। इसके तहत एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पीपल, आम, नीम और बरगद सहित विभिन्न पौधों का रोपण, शासकीय कार्यालयों एवं स्कूलों में स्वच्छता अभियान, जल स्रोतों की सफाई, जनकल्याणकारी शिविरों का आयोजन तथा प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन देने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व सात दिनों तक जिले के विभिन्न स्थानों पर योगाभ्यास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश भी दिए। इसी क्रम में शाम को हॉकी स्टेडियम में आयुष विभाग, विभिन्न विभागों तथा योग से जुड़ी संस्थाओं के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में जिला आयुष अधिकारी एवं नोडल अधिकारी डॉ. योगेश चौकीकर, जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी पूजा कुरील, योग आयोग जिला समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार परिहार, सचिव नर्मदा प्रसाद मिश्रा, विजय लिखितकर, हार्टफुलनेस मेडिटेशन सेंटर से राजेंद्र परिहार एवं तूलिका पचौरी, आर्ट ऑफ लिविंग एवं पूज्य सिंधी पंचायत से धीरज हिरानी और अलका पांडे, महिला पतंजलि योग समिति से संगीता अवस्थी, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट से सुनील कुबड़े, गायत्री परिवार से रविशंकर पारखे, आईटीआई से आर.के. उईके तथा मेरा युवा भारत केंद्र से जिला युवा अधिकारी सुषमा गौली सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button