ललितपुर

बाल्मीकि समाज की बेरोजगार महिलाओं को रोजगार देने की मांग

कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। बाल्मीकि समाज की बेरोजगार एवं आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संघ ने नगर पालिका परिषद में आउटसोर्सिंग के माध्यम से होने वाली सफाई कर्मचारियों की भर्ती में इन महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर नियुक्त किए जाने की मांग की है। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के कार्यकारी प्रान्तीय अध्यक्ष मंजीत करौसिया के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि वाल्मीकि समाज की बड़ी संख्या में महिलाएं वर्षों से बेरोजगारी की समस्या से जूझ रही हैं। रोजगार के अभाव में उनके परिवारों के समक्ष आर्थिक संकट गहराता जा रहा है और जीवनयापन करना कठिन हो गया है। ऐसे में यदि नगर पालिका प्रशासन सफाई व्यवस्था के लिए आउटसोर्सिंग के माध्यम से कर्मचारियों की नियुक्ति करता है तो इन महिलाओं को रोजगार का अवसर प्रदान कर उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया जा सकता है। ज्ञापन में कहा गया है कि समाज की अधिकांश महिलाएं गरीब एवं श्रमिक परिवारों से संबंधित हैं। नियमित आय का कोई साधन न होने के कारण उन्हें परिवार के भरण-पोषण, बच्चों की शिक्षा तथा दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। रोजगार मिलने से न केवल इन परिवारों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी बल्कि नगर की सफाई व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। संघ द्वारा जिलाधिकारी को एक विस्तृत सूची भी सौंपी गई, जिसमें बड़ी संख्या में बेरोजगार महिलाओं एवं उनके परिवारों के नाम दर्ज हैं। इन सभी ने रोजगार उपलब्ध कराए जाने की मांग का समर्थन किया है। ज्ञापन में प्रशासन से आह्वान किया कि नगर पालिका में होने वाली आउटसोर्सिंग भर्ती प्रक्रिया में इन महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र नियुक्ति सुनिश्चित की जाए। कार्यकारी प्रान्तीय अध्यक्ष मंजीत करोसिया ने कहा कि वाल्मीकि समाज की महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराना सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले में संवेदनशीलता दिखाते हुए सकारात्मक कार्रवाई करने की अपील की। इस दौरान उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के कार्यकारी प्रान्तीय अध्यक्ष मंजीत करौसिया, बृजेश बाल्मीकि, नरेंद्र अहरिया, राहुल घावरी, पुष्पेन्द्र घावरी, विक्की वाल्मीकि के अलावा अनीता, नेहा, आरती, पूनम, बेबी, कंचन, कल्पना, प्रभा, सपना, राधा, काजल, रीमा, अंगूरी, रीतू, ज्योति, कमल, किरन, क्रांति, पिंकी, बीरू, वंदना, रंजीत, सरोज, दीपक, पूजा, राहुल, सरोज, आनंद, लाली, विमल, नेहा, रोहित, देव, सोनिया, शिवानी, गिरिलाल, एशोसिया, सौरव, पूना, मनोज, बन्दना, देवेन्द्र, कविता, बिहारी, अर्चना, संजय, मंजू के अलावा पिंकी, रीना, कपिल, उर्मिला, विक्रम, अर्चना, शाहीन, कृती, योगेश, आरती, संजय, हेमा, राजकिशोर, काजल, विरू, विद्या, विनोद, रेखा, चंडी, भारती, स्व. प्रेम, रेखा, जयनारायण, रिंकू, विजय, काजल, नरेश, सीमा, मनोज, खुशबू, जितेन्द्र, बबली, शिवराम, संविता, विनोद, अर्चना, तमन्ना, मोहित, कुमकुम, सतीश, धीरज, बाबू, कंचन, राजू, भानू, संजो, आरती, यशपाल, रंजीता, नरेश, काजल, अभिषेक, नेहा, देवेन्द्र, सोनाली, नानीक, नीका, राजेश, गीता, स्व. शैलेश, नेहा, गजोव, पिंकी, दिनेश, कविता, अभिलाषा, अरूणा, धीरेंद्र, विनीता, विमलेश, सुधमा, राजकुँअर, नीतू, अरविंद, काजल, शिवा, अंजली, हरी, अस्सना, धर्मेन्द्र, प्रीती, जीतेंद्र, बबली, रामबाबू, सुक्खा, रेशमा, मोसाम, अंजू, सुनील, रेखा, संजय, लता रानी, अरूण, रानी, भूपेन्द्र, शिवानी, धर्मेन्द्र, सोमा, समीर, बबीता, श्वेता आदि महिलाओं के नाम इस रोजगार की मांग में प्रमुखता से शामिल हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button