ललितपुर
व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी पंजीकरण एवं योजनाओं की दी गई जानकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारियों को जीएसटी प्रणाली के प्रति जागरूक करने एवं कर आधार के विस्तार के उद्देश्य से आयोजित व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी पंजीकरण, नवीन रिटर्न प्रक्रिया तथा शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का आयोजन 3 जून 2026 को झांसी रोड स्थित एक होटल में किया गया। अध्यक्षता उपयुक्त राज्य कर हीरालाल जायसवाल ने की। उन्होंने कहा कि विभाग का उद्देश्य राजस्व वृद्धि के साथ-साथ व्यापारियों में जीएसटी व्यवस्था के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना है। उन्होंने अपंजीकृत व्यापारियों को जीएसटी पंजीकरण के लिए प्रेरित करने पर विशेष जोर दिया। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, व्यापारियों, कर अधिवक्ताओं एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को बताया गया कि जीएसटी में पंजीकरण कराने वाले व्यापारियों को 10 लाख रुपये तक की दुर्घटना बीमा योजना का निशुल्क लाभ प्राप्त हो सकता है। साथ ही जीएसटी पंजीकरण प्रक्रिया, शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं तथा नवीन जीएसटी रिटर्न प्रणाली की बारीकियों से भी अवगत कराया गया। उपयुक्त राज्य कर ने उपस्थित अधिकारियों एवं व्यापारिक संगठनों से अनुरोध किया कि वह अधिक से अधिक अपंजीकृत व्यापारियों को जीएसटी के दायरे में लाने के लिए जागरूक करें। उन्होंने आश्वस्त किया कि विभाग व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा। बैठक में राज्य कर विभाग की ओर से सहायक आयुक्त आशीष शर्मा, रामकुमार यादव, राज्य कर अधिकारी तेजप्रताप सिंह, अजय कुमार, अनुज कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा व्यापारियों में महेंद्र मयूर, सुरेश बड़ेरा, अनिल जैन, शैलेन्द्र जैन, संजीव जैन सीए, विकास ओसवाल सीए, सुरेशबाबू जैन, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, सत्यम विश्वकर्मा, सोमनाथ विश्वकर्मा, मुकेश साहू, सतेन्द्र जैन, अजय अलया, अंकित जैन, गजेन्द्र नायक तथा दिवाकर शर्मा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, अधिवक्ता एवं कार्यालय कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एड. शैलेन्द्र जैन वीटू प्रदेश उपाध्यक्ष उ.प्र.कर अधिवक्ता संगठन लखनऊ द्वारा किया गया।



