राजनीतिराष्ट्रीयलखनऊ

राजनाथ सिंह ने अपर्णा यादव से की मुलाकात

काफिले के साथ आवास पहुंचे; दिवंगतों के परिजनों को बंधाया ढाढ़स

लखनऊ । केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे। उन्होंने कई दिवंगत व्यक्तियों के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढाढ़स बंधाया। इसके बाद पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत पौधरोपण किया। उन्होंने अपर्णा यादव के आवास जाकर परिवार के प्रति शोक संवेदना भी प्रकट की।
केंद्रीय रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह शुक्रवार को तीन दिवसीय दौरे पर राजधानी पहुंचे। सुबह 11:30 बजे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के बाद उनका स्वागत उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और महापौर सुषमा खर्कवाल ने किया।
रक्षामंत्री ने सबसे पहले हिंद नगर में व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष रहे दिवंगत अशोक मोतियानी के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद उन्होंने दिवंगत कपड़ा व्यापारी दर्शन लाल कुर्ती के आवास पहुंचकर परिजनों को ढाढ़स बंधाया और अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
दोपहर 12:15 बजे राजनाथ सिंह ने कैंट स्थित कस्तूरबा पार्क में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।
पौधरोपण कार्यक्रम के बाद रक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के कैंट स्थित आवास पहुंचे। यहां उन्होंने हाल ही में दिवंगत हुए प्रतीक यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा नेत्री अपर्णा बिष्ट यादव के पति स्वर्गीय प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि दी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button