बरेली

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

समाधान दिवस में शिकायतों का त्वरित व गुणवत्तापरक निस्तारण करने के दिए निर्देश

आई.जी.आर.एस. में आ रही शिकायतों का गंभीरतापूर्वक ससमय निस्तारण करने के दिए निर्देश-जिलाधिकारी
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज जनपद बरेली की तहसील सदर स्थित सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ।
जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आई.जी.आर.एस. में आ रही शिकायतों का गंभीरतापूर्वक ससमय निस्तारण किया जाये। उन्होंने कहा कि जिस शिकायतकर्ता की शिकायत का निस्तारण किया जाए उससे दूरभाष पर वार्ता कर यह भी पूछा जाए कि वह इस शिकायत के निस्तारण से संतुष्ट है या नहीं। समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया गया कि पेंशन के मामलों जांच कर नियमानुसार पात्र व्यक्तियों को पेंशन देने में विलम्ब न किया जाए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में सड़क, आवास, विद्युत, भूमि, कृषि, राजस्व, चकबन्दी आदि विभागों से संबंधित 72 शिकायते प्राप्त हुई। निवासी नवादा शेखान सतीपुर ने गांव के दबंगों द्वारा खेत में कब्जा करने शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर/पुलिस क्षेत्राधिकारी चतुर्थ को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
निवासी मोहल्ला एजाज नगर गौटिया ने प्रधानमंत्री आवास के अधूरे निर्माण की द्वितीय किश्त अवमुक्त कराये जाने की शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने पीओ डूडा को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
ठिरिया निजावत खां के निवासी ने विद्युत ट्रांसफार्मर लगाए जाने का अनुरोध किया , जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य अभियंता विद्युत विभाग को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
ग्राम परधौली निवासी किसान ने किसान सम्मान निधि ना मिलने की शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी को नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 विश्राम सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक, उप जिलाधिकारी सदर प्रमोद कुमार, जिला विकास अधिकारी दिनेश कुमार यादव, तहसीलदार सदर, पुलिस क्षेत्राधिकारी चतुर्थ सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button