नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के तहत कांधला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक तस्कर को 400 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी संजय पुत्र श्यामलाल निवासी गढ़ी दौलत लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त बताया जा रहा है। पुलिस अब उसके नेटवर्क और सप्लाई चैन की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जनपद में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
