जालौन

भारत-पाक युद्ध में सक्रिय भूमिका निभाने वाले पूर्व सैनिक का निधन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
उरई (जालौन)। पूर्व सैनिक हवलदार अहिबरन सिंह चैहान का बीमारी के कारण कल निधन हो गया था उनके निधन की सूचना प्राप्त होते ही जनपद के पूर्व सैनिकों में शोक की लहर दौड़ गई। उन्होंने 1965 एवं 1971 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में बड़ी ही सक्रिय भूमिका निभाई थी।
1971 के युद्ध में उनकी अनुकरणीय भूमिका के लिए पूर्वी कमान के आर्मी कमांडर द्वारा उनको आर्मी कमांडर कमेंडेशन कार्ड से सुशोभित किया गया था।  वह  आर्मी की सर्विस से सितंबर 1983 में सेवा निवृत्ति हुए थे तथा अक्टूबर 1983 से लेकर अक्टूबर 1996 तक उन्होंने जिला सैनिक कल्याण कार्यालय उरई में लिपिक के पद पर बड़ी ही लगन एवं ईमानदारी से काम किया था जिसे पुराने पूर्व सैनिक आज भी याद करते हैं। 8 जून 2026 को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद एवं पूर्व सैनिक सेवा संघ कुठौंद की टीम ने उनके पैतृक गांव तरसौर पहुंचकर अंतिम संस्कार में भाग लिया तथा राष्ट्रीय ध्वज के साथ लगभग आधा सैकड़ा पूर्व सैनिकों द्वारा अंतिम सलामी दी गई। इस अवसर पर वरिष्ठ पूर्व सैनिक कैप्टन मास्टर सिंह, कैप्टन गंगा, रामपाल सूबेदार, मेजर आसाराम दोहरे, जयदेव सिंह यादव, जितेंद्र सिंह यादव, श्याम सिंह भदोरिया, सूबेदार मेजर विनोद कुमार राठौर, सूबेदार कमल सिंह, हवलदार इंदल सिंह सूबेदार दीवान सिंह, हवलदार जोगिंदर सिंह, हवलदार सूरजपाल, सूबेदार विजय बहादुर, सूबेदार सुखनंदन सिंह, हवलदार रूपराम, हवलदार शिव शंकर सिंह, हवलदार विजयपाल सिंह, हवलदार वीरेंद्र सिंह, सूबेदार मेजर सतवीर सिंह, हवलदार सुरेश बाबू पाल, हवलदार मानसिंह, पेटी अफसर रामावतार सिंह तथा हवलदार शिव सिंह सहित भारी संख्या में पूर्व सैनिक एवं ग्रामवासी उपस्थित थे। इस गमगीन माहौल में अहिबरान सिंह अमर रहे तथा भारत माता की जय के नारों से वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा। पूर्व सैनिक के अंतिम संस्कार में हम फौजियों की ड्रिल तथा अपने साथी के प्रति समर्पण की भावना को देखकर ग्रामवासी भाव विभोर हो गए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button