नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : लोनी क्षेत्र में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन क्लीन’ अभियान के तहत पुलिस लगातार अपराधियों पर नजर बनाए हुए है। पुलिस सहायक आयुक्त (एसीपी) सिद्धार्थ गौतम के नेतृत्व में अब तक कुल 2707 अपराधियों का भौतिक सत्यापन किया जा चुका है।
एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के दौरान 655 अपराधियों को चिन्हित कर उनसे जवाब-तलब किया गया। साथ ही उन्हें भविष्य में अपराध से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई।
उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा इन लोगों की हालिया गतिविधियों की गहन जांच की गई है और उन्हें यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि उनकी हर गतिविधि पर पुलिस की कड़ी नजर बनी हुई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार ऑपरेशन क्लीन के तहत कार्रवाई लगातार जारी है और आने वाले दिनों में सत्यापित किए जाने वाले अपराधियों की संख्या में और वृद्धि होने की संभावना है।


