कैराना

रंगदारी न देने पर घर में घुसकर तमंचे के बल पर हमला

एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। कस्बे के मोहल्ला दरबार खुर्द निवासी एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कुछ लोगों पर डेढ़ लाख रुपये की रंगदारी मांगने, घर में घुसकर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला दरबार खुर्द राजनगर निवासी आमना पत्नी दिलशाद ने पुलिस अधीक्षक शामली को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसके देवर से कुछ लोगों का आर्थिक लेन-देन का विवाद चल रहा है। आरोप है कि आरोपी लगातार फोन कर डेढ़ लाख रुपये की मांग कर रहे हैं और रकम न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता का कहना है कि छह जून की रात करीब आठ बजे नामजद आरोपी अपने कई साथियों के साथ उसके घर पहुंचे। आरोप है कि आरोपियों ने घर में घुसकर गाली-गलौज की और तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर परिवार के लोगों के साथ मारपीट की गई। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसके बेटे के सिर पर तमंचा लगाकर गोली मारने की धमकी दी और जबरन रुपये देने का दबाव बनाया।शिकायत में यह भी कहा गया है कि शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई थी,लेकिन अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई कराने की मांग की है। उधर, पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त होने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button