मेरठ

एमआईईटी के 18 छात्रों का 8 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर चयन

प्लेसमेंट में एमआईईटी का शानदार प्रदर्शन, 18 विद्यार्थियों का चयन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मेरठ। एमआईईटी के छात्रों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्लेसमेंट का परचम लहराया है। प्रतिष्ठित माइंड सीकर्स टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड में संस्थान के 18 छात्र-छात्राओं का चयन 8 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर हुआ है।
कंपनी द्वारा बिजनेस डेवलपमेंट एसोसिएट पद के लिए आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में बीटेक, एमबीए और एमसीए के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने भाग लिया। चयन प्रक्रिया के तहत ग्रुप डिस्कशन एवं पर्सनल इंटरव्यू आयोजित किए गए, जिसके बाद कुल 18 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की।
चयनित छात्रों में बीटेक के 15, एमबीए के 2 तथा एमसीए का 1 छात्र शामिल है। सभी छात्रों को 8 लाख रुपये वार्षिक पैकेज का आकर्षक ऑफर प्राप्त हुआ है।
इस अवसर पर एमआईईटी के चेयरमैन विष्णु शरण ने कहा कि संस्थान ने नई तकनीकों और इंडस्ट्री की बदलती आवश्यकताओं को एक दशक पहले ही अपनाना शुरू कर दिया था। यही कारण है कि एमआईईटी के विद्यार्थी इंडस्ट्री 4.0 एवं अत्याधुनिक तकनीकों को सीखने और उन्हें व्यवहार में लाने में हमेशा अग्रणी रहे हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों की यह उपलब्धि संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उद्योगोन्मुखी प्रशिक्षण और उत्कृष्ट प्लेसमेंट संस्कृति का परिणाम है।
चयनित छात्रों को चेयरमैन विष्णु शरण,कैंपस निदेशक डॉ संजय कुमार सिंह, प्लेसमेंट डायरेक्टर आकांक्षा अग्रवाल ने बधाई दी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button