बेतुल

बैतूल पटवारी गोपाल महस्की को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर भड़ास निकाल रहे हैं नागरिक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। पटवारी गोपाल महस्की द्वारा तहसीलदार पूनम साहू को गलत जानकारी देने तथा हमलापुर में छात्रावास के पीछे स्थित नल को एक शिक्षण संस्था द्वारा बंद किए जाने को लेकर समाचार पत्रों में समाचार प्रकाशित होने के बाद पटवारी गोपाल महस्की से पीड़ित नागरिकों में आक्रोश देखा जा रहा है तथा वह सोशल मीडिया पर डाले गए समाचारों में जमकर अपने दिलों की भड़ास निकाल रहे हैं। अधिकांश लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि पटवारी गोपाल महस्की द्वारा उनके खिलाफ भ्रामक जानकारी देते हुए नियम विरुद्ध कार्यवाही करवाई है। किसी ने लिखा कि गलत जानकारी देते हुए उनका मकान तुड़वा दिया गया है। अधिकांश नागरिकों द्वारा गोपाल महस्की की कई बार शिकायत करने के बावजूद भी प्रशासन द्वारा इसके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। आखिर क्या कारण है कि लगातार शिकायत होने के बावजूद भी पटवारी गोपाल महस्की अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है? आखिर इसके सिर पर किस अधिकारी राजनेता का हाथ है?
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button