बाराबंकी
कस्बा शहाबपुर में मोहर्रम को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। आगामी मोहर्रम को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को कस्बा शहाबपुर में अहमद मस्जिद के निकट प्रधान प्रतिनिधि हाजी अनीस अफजाल अंसारी के नेतृत्व में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि मोहर्रम कोई पर्व या त्योहार नहीं बल्कि कर्बला में हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम एवं उनके 72 साथियों द्वारा इस्लाम की रक्षा के लिए दी गई कुर्बानियों को याद कर गम मनाने का महीना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि मोहर्रम के दौरान निकलने वाले अलम एवं ताजिया जुलूस पूर्व निर्धारित मार्गों से ही निकाले जाएं तथा किसी भी प्रकार की नई परंपरा शुरू न की जाए। उन्होंने कहा कि जुलूस के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। यदि कोई व्यक्ति माहौल खराब करने या अराजकता फैलाने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मौजूद लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने तथा मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मो. रिहान, मोहम्मद हमजा, इस्तिखार अंसारी,बदरूदुजा अंसारी,ऐजाज रसूल, हबीबुर्रहमान बीडीसी,सगीर कुरेशी ,नियाज़ कटरा,नूरुद्दीन,रफीक चौधरी समसुद्दीन,रईस आलम बीडीसी, सादाब अंसारी,गुफरान अंसारी अब्दुल्ला अंसारी, निहाल अंसारी, असलम कटरा, अकरम अंसारी, मो फुरकान आदि सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


