शामली

विवाहिता की हत्या के आरेाप मे पति सहित सात पर मुकदमा

सभी आरोपी फरार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
चौसाना। टोडा में 23 वर्षीय विवाहिता की फांसी देकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर पति सहित सात लोगो पर फांसी देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। दर्ज किए गए मुकदमों मे अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नही किया जा सका। वही दूसरी ओर शनिवार की रात्रि हुई घटना के बाद मृतका के शव का पोस्टमार्टम किया गया। रविवार की शाम को करीब चार बजे शामली के टंकी रोड स्थित शमशानघाट पर अन्तिम संस्कार कर दिया गया।
चौसाना चौकी क्षैत्र के गांव टोडा में 23 वर्षीय विवाहिता की फांसी देकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि पति सन्नी सहित सात अन्य लोग शादी मे दिए दान दहेज से संतुष्ट नही थे और पूजा पर कार मंगाने का दबाव बना रहे थे। मांग की पूर्ति नही होने पर उसकी हत्या कर दी गई।शनिवार की देररात्रि फोंरंेसिंक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उधर पिता अशोक कुमार की शिकायत पर पुलिस ने पति सन्नी सहित ननद,जेठ व सास सहित एक अन्य पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से सभी आरोपी फरार है। जिनकी तलाश मे पुलिस कार्यवाही कर रही है।
दूसरी ओर मृतका का शव करीब ढाई बजे अपने पिता के घर पहुॅचा।इसके बाद करीब चार बजे मृतक के शव का माजरा रोड स्थित शमशाम घाट पर अन्तिम संस्कार कर दिया गया। जिस दौरान समाज व परिवार के लोग शामिल रहे।
भाई बोला,हत्यारों का हो एंकाउंटर तभी मिलेगा न्याय
चौसाना। मृतका का बडा भाई सोनू शनिवार को पूजा की मौत की खबर सुनकर ग्राम टोडा पहुॅचा और शव को देखकर फूट फूटकर रोया। इस दौरान ढांढस बढाते हुए सोनू ने मीडिया से वार्ता की और पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग करते हुए हत्यारो का एंकाउंटर करने की मांग की। जिसका विडियो भी सोशल मीडिया पर वासरल हो रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button