ललितपुर
पिसनारी धाम में श्रद्धापूर्वक सम्पन्न हुआ
शांति देवी साध का हंस चलावा एवं चौका आरती कार्यक्रम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। श्रीश्री 108 श्री सदगुरु कबीर साहेब आश्रम, पिसनारी धाम में स्व.उदयचंद साध की धर्मपत्नी तथा देवेन्द्र मालवीय साध एवं द्वारिका प्रसाद मालवीय साध की पूज्य माताजी शांति देवी साध के हंस चलावा एवं चौका आरती कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया। संचालन एवं धार्मिक अनुष्ठान परम पूज्य महंत श्रीरघुवीरानंद साहेब के कर-कमलों द्वारा सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम में बांधवगढ़ कबीर मठ से पधारी संगीत मंडली ने भजन-कीर्तन एवं कबीर वाणी की प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। संगीत एवं सत्संग के वातावरण में उपस्थित श्रद्धालुओं ने कबीर साहेब की शिक्षाओं का स्मरण करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। महंत रघुवीरानंद साहेब ने कहा कि कबीर पंथ में मानव जन्म अत्यंत दुर्लभ एवं महत्वपूर्ण है। यदि जीवात्मा सद्गुरु कबीर साहेब के ज्ञान, विवेक एवं रहनी को अपने जीवन में धारण कर ले तो उसे इस लोक में सफलता प्राप्त होती है तथा शरीर त्यागने के बाद जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति अर्थात मोक्ष की प्राप्ति संभव हो जाती है। उन्होंने समाज के लोगों से सदाचार, सेवा, सत्संग और आध्यात्मिक जीवन अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री मनोहर लाल, धनी धर्मदास आश्रम बांधवगढ़ (जिला उमरिया, मध्यप्रदेश) से पधारे रामाधार, पुष्पेंद्र, शिवलाल, दरवारी लाल, शोभानाथ, सुरेश एवं डा.खेमचंद वर्मा उपस्थित रहे। इसके अलावा महंत लक्ष्मण प्रसाद मालवीय, जमुना प्रसाद, मोहनदास, पुरुषोत्तम साध, रामसहाय पंथ, संतोष कुमार, हरनारायण तथा कबीर सैनिक सेवार्थी समिति (पंजीकृत) के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में मनीष साध, महेन्द्र कुमार, मुकेश साध, देवेन्द्र साध, अंकित साध, अरविंद साध, अमित साध, धर्मेन्द्र साध, विजय साध, सुदर्शन, ध्रुव पंथ, लक्ष्मी नारायण, नरेन्द्र साध, रामनारायण साध, रामसेवक साध सहित अनेक समाजबंधुओं ने सहभागिता की। महिला श्रद्धालुओं में शकुंतला, चन्द्रप्रभा, सीमा, ममता कबीर पंथी, नीतू, भारती, शशि, हेमा, अनीता एवं ऊषा साध प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। चंदेरी से पधारे अशोक साध, शरद साध, रामगुलाम, संतोष, घनश्याम, गोपाल, धर्मदास, जगदीश, दीपू एवं कल्लू सहित हरिराम बाबूजी, बिहारी लाल, साहेब पंथ एवं बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम में भाग लेकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का समापन सामूहिक प्रार्थना एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

