बरेली

RMSS के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यदुवंशी ने की प्रदेश संगठन महामंत्री की घोषणा

राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यदुवंशी का बरेली दौरा सफल, संगठन विस्तार एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर दिया जोर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। राष्ट्रीय मोदी सेवा समिति (RMSS) सम्पूर्ण भारत द्वारा रोटरी भवन, चौपला रोड, बरेली में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक प्रेस वार्ता  एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष  विकास यदुवंशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष  विकास यदुवंशी का दोपहर लगभग 2 बजे इज्जतनगर रेलवे स्टेशन पर आगमन हुआ, जहां कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं एवं जोरदार नारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इसके पश्चात उन्होंने डीडीपुरम स्थित संगठन के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया।
दोपहर 3 बजे रोटरी भवन पहुंचने पर विभिन्न प्रदेशों एवं जनपदों से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी वीरेंद्र सिंह, धीरज पाण्डेय, शाहनवाज, फिरोज खान  संजीव पाण्डेय, हरप्रीत सिंह, मोहन कपूर सहित अनेक गणमान्य लोगों ने उन्हें पगड़ी एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष  विकास यदुवंशी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा समाज सेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देना है। उन्होंने संगठन विस्तार पर बल देते हुए बरेली जनपद निवासी कवल सिंह को प्रदेश संगठन महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपने की घोषणा की।
प्रेस वार्ता में उन्होंने संगठन की आगामी योजनाओं, सदस्यता अभियान तथा जनहित से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि RMSS पूरे देश में जनजागरूकता एवं समाजसेवा के कार्यों को और अधिक गति प्रदान करेगा।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री बालाजी सूर्यवंशी, राष्ट्रीय महासचिव राम कन्हैया (दिल्ली) तथा उत्तर प्रदेश की प्रदेश एवं जिला टीम के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button