जालौन

माधौगढ़ में आज से 5 दिवसीय अष्टांगयोग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
माधौगढ़ (जालौन)। नगर के योग साधकों एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक नागरिकों के लिए 16 जून से 20 जून 2026 तक पांच दिवसीय अष्टांगयोग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर प्रतिदिन प्रातः 5 बजे से 7 बजे तक सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज, थाना परिसर के पास, माधौगढ़ में आयोजित होगा।
शिविर का उद्देश्य ऋषि पतंजलि द्वारा प्रतिपादित अष्टांगयोग के मूल एवं वास्तविक स्वरूप से लोगों को परिचित कराना तथा उसका क्रियात्मक अभ्यास कराना है। प्रशिक्षण के दौरान योग के आठ अंगोंकृयम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान एवं समाधिकृका वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक अध्ययन कराया जाएगा। आयोजकों के अनुसार शिविर में यम-नियम के मनोविज्ञान, आसन एवं प्राणायाम के विज्ञान, एकाग्रता बढ़ाने वाली योग विधियों, प्राकृतिक चिकित्सा तथा स्वास्थ्य संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। इसके साथ ही सिर, गर्दन, कंधे, कमर एवं घुटनों के दर्द के प्राकृतिक उपचार के उपाय भी बताए जाएंगे। प्रतिभागियों के लिए स्वास्थ्यवर्धक जूस एवं काढ़े की व्यवस्था भी रहेगी। शिविर में भाग लेने वाले साधकों से समय से पांच मिनट पूर्व पहुंचने, आरामदायक वस्त्र पहनकर आने तथा अपनी योग मैट या दरी साथ लाने का अनुरोध किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन सरस्वती ज्ञान मंदिर माधौगढ़ द्वारा किया जा रहा है। प्रशिक्षण का संचालन योगाचार्य राजेन्द्र राठौर एवं रविन्द्र कुमार (सोनू) करेंगे। सह-योग शिक्षक के रूप में चेतन  एवं शैलेन्द्र  सहयोग प्रदान करेंगे। स्वास्थ्यवर्धक जूस एवं काढ़ा व्यवस्था की जिम्मेदारी जगदीश पेंटर जी के पास रहेगी, जबकि कार्यालय प्रमुख गिरीश सिंह होंगे।आयोजक रामबीर सिंह भदौरिया प्रधानाचार्य ने नगर एवं क्षेत्र के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में भाग लेकर योग के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवन की दिशा में कदम बढ़ाने की अपील की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button