संभल

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत संपर्क एवं संवाद कार्यक्रम हुआ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

संभल/चन्दौसी : केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर समेकित जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत मंगलवार को नलकूप खंड चंदौसी में विभिन्न स्थानों पर “संपर्क एवं संवाद” कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस अवसर पर विश्व विजय कृष्णा, मुख्य अभियंता, नलकूप परिक्षेत्र (पश्चिम), मेरठ ने कहा कि केंद्र सरकार के विगत 12 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय एवं सकारात्मक परिवर्तन हुए हैं। उन्होंने नलकूप खंड चंदौसी की केंद्रीय कार्यशाला में राजकीय पॉलिटेक्निक, चंदौसी के छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला तथा युवाओं को भविष्य में रोजगार एवं स्वरोजगार के विभिन्न अवसरों की जानकारी दी।

इसी क्रम में नलकूप संख्या 71-CHD, ग्राम भुलाबाई, विकास खंड बनियाखेड़ा में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया। ग्राम प्रधान दिलशाद ने बताया कि सिंचाई एवं विद्युत व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। किसानों को आवश्यकता के समय पर्याप्त पानी एवं बिजली उपलब्ध हो रही है, जिससे कोई भी खेत सिंचाई से वंचित नहीं है तथा सभी किसानों को भरपूर पानी मिल रहा है।

इसके अतिरिक्त नलकूप संख्या 07, बिलारी पर भी ग्राम चौपाल आयोजित कर जनसंपर्क एवं संवाद कार्यक्रम संपन्न किया गया, जिसमें किसानों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में ज्ञानेश कुमार, अधीक्षण अभियंता, नलकूप मंडल मुरादाबाद तथा महेंद्र शंकर, अधिशासी अभियंता, नलकूप खंड चंदौसी सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button