भरत पुर
भुसावर में ब्राह्मण समाज ने निकाली भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा
मेधावी प्रतिभाओ का किया सम्मान

पट्टे बाजी और मनमोहक झांकी रही आकर्षण का केन्द्र
पूर्व सांसद पण्डित रामकिशन शर्मा ने शोभायात्रा को दिखाई हरि झंडी
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल तहसील भुसावर कस्बे में प्रतिवर्ष की भांति इस बर्ष भी आज 17 जून बुधवार को भगवान परशुराम भव्य शोभायात्रा महोत्सव का आयोजन परशुराम सेवा समिति के तत्वाधान में एवं समस्त ब्राह्मण समाज भुसावर के सहयोग से विभिन्न भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए मनाया गया, जिसकी शुरुआत प्रातः 05 बजे प्रभात फेरी के साथ हुई। वहीं परशुराम सेवा समिती के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि भगवान परशुराम भव्य शोभायात्रा ज्येष्ठ शुक्ल की तृतीया 17 जून बुधवार को महोत्सव के अवसर पर हिण्डोन सड़क मार्ग स्थित भगवान परशुराम मन्दिर (पारवाले हनुमान जी मन्दिर) बस स्टैण्ड के पास में विभिन्न ध़ार्मिक कार्यक्रमों का शुभारम्भ प्रात 05 बजे प्रभात फेरी, सुबह 08 बजे से भगवान परशुराम जी का अभिषेक, दोपहर 02 बजे से प्रतिभा सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि भरतपुर के पूर्व सांसद एवं शतायु पुरुष पण्डित रामकिशन शर्मा,ब्राह्मण महासभा भरतपुर के ताराचन्द चिचाना, ब्राह्मण सभा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष बबीता शर्मा, समता आन्दोलन के जिला अध्यक्ष केदार परासर आदि सहित विभिन्न क्षेत्रो से पधारे हुए विप्र समाज के अतिथियों ने प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान कर भगवान परशुराम की पूजा अर्चना कर हरि झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया । वही सम्मान समारोह में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र – छात्राओं, विभिन्न राजकीय सेवाओं में चयनित तथा नीट, आईआईटी, जेईई एवं राष्ट्रीय स्तर की खेल कूद प्रतियोगिताओ में अपनी प्रतिभाओ का प्रदर्शन करने वालों का स सम्मान किया। वहीं अपराह्न 05 बजकर 15 मिनट से भगवान परशुराम भव्य शोभायात्रा परशुराम मन्दिर, पार वाले हनुमान जी मन्दिर परिसर से बैण्ड बाजों की मधुर धुनों पर आकर्षक एवं मनमोहक झांकियां के साथ एवं पट्टे बाजी,कला का प्रदर्शन करते हुए कस्बे के विभिन्न मार्गो से होकर निकाली गई । भगवान परशुराम शोभायात्रा बस स्टैण्ड सपाट, छोकरवाडा सड़क मार्ग, पुरानी सब्जी मण्डी, मेन बाजार, पुरानी अनाज मण्डी, पहाड़िया मोहल्ला होते हुए हिण्डोन सड़क मार्ग होकर पुनः पार वाले स्थित परशुराम मन्दिर पर सम्पन्न हुई। जहां कस्बे में जगह जगह सर्व समाज के लोगों द्वारा भगवान परशुराम शोभायात्रा का पुष्प वर्षा करते हुए भगवान की आरती उतारकर जलपान के साथ स्वागत किया। इस दौरान युवाओं द्वारा की गई पट्टे बाजी आकर्षण का केन्द्र रही, वहीं पुलिस प्रशासन असामाजिक तत्वों पर अपनी निगरानी के साथ मौजूद रहा।


