शामली

नाली से कब्जा हटवाकर कराई सफाई, ग्रामीणों को मिली राहत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 चौसाना। गंगारामपुर खेड़की गांव में लंबे समय से नाली पर किए गए कब्जे के कारण जल निकासी बाधित होने से गलियों में गंदा पानी भरा हुआ था। ग्रामीणों की लगातार शिकायतों के बाद गुरुवार को राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर नाली को कब्जामुक्त कराया तथा सफाई व्यवस्था शुरू कराई। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन पुलिस ने समझाकर मामला शांत करा दिया।
गंगारामपुर खेड़की निवासी ग्रामीणों का आरोप था कि गांव की सार्वजनिक नाली पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा कर लिया गया था, जिससे बरसाती और घरेलू पानी की निकासी पूरी तरह प्रभावित हो रही थी। नतीजतन गांव की कई गलियों में गंदा पानी जमा रहने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत कर समस्या के समाधान की मांग की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी थी।
गुरुवार को तहसील प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कानूनगो और लेखपालों की टीम को पुलिस बल के साथ गांव भेजा। टीम ने मौके पर पहुंचकर राजस्व अभिलेखों के आधार पर नाली की पैमाइश कराई और कब्जे को हटवाने की कार्रवाई शुरू कर दी। इसके बाद नाली की सफाई कराकर जल निकासी को सुचारु बनाया गया। कार्रवाई के दौरान आरोपित पक्ष की ओर से विरोध भी किया गया, लेकिन पुलिस ने समझाइश देकर स्थिति को सामान्य बनाए रखा।
 शिकायतकर्ता घनश्याम सिंह, प्रवीण, वीर सिंह, हरपाल, मनोज, सचिन और नीरज सहित अन्य ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।
इस दौरान लेखपाल रॉकी बावरा, सूरज चौहान, कानूनगो विशबर, कोविंद्र कुमार, ग्राम पंचायत सचिव राजीव कुमार तथा चौसाना पुलिस टीम मौजूद रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button