रामपुर शाहबाद
अज्ञात वाहन की टक्कर से ई रिक्शा चालक घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहाबाद । थाना क्षेत्र के ऊंचा गांव निवासी सद्दीक अपनी ई रिक्शा से गेहूं लेकर शाहाबाद आ रहे थे जैसे ही ई रिक्शा रामपुरा गांव के पास पहुंची तो पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें चालक सद्दीक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको राहगीरों की मदद से सीएचसी लाया गया जिसका प्राथमिक उपचार चल रहा है


