रामपुर शाहबाद

बाइकों में आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। शनिवार को बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार सिरौली थाना क्षेत्र के बिहारीपुर निवासी के प्रेम शर्मा और दरवेश ढकिया से मंदिर निर्माण के लिए टाइल्स लेकर वापस अपने गांव लौट रहे थे सामने से आ रहे ढकिया चौकी क्षेत्र के भगवतीपुर निवासी विजय सिंह की बाइक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी शाहबाद भेजा गया। डॉक्टरो ने घायलों को प्राथमिक उपचार देकर गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए ज़िला अस्पताल रेफर कर दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button