जालौन

जिला बदर अपराधी रात में दबे पांव लौटा शहर

पुलिस की सतर्कता ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
जालौन (उरई)। जिले में अपराध और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे रात्रि गश्त एवं चेकिंग अभियान के दौरान कोतवाली जालौन पुलिस को बड़ी सफलता मिली। जिलाबदर घोषित किए गए एक आरोपी को पुलिस ने शहर की सीमा में घूमते हुए गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक जालौन, अपर पुलिस अधीक्षक जालौन एवं क्षेत्राधिकारी जालौन के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत गत रात्रि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सहाव से औरेखी पुल मार्ग पर घेराबंदी की। इस दौरान श्यामू पुत्र बसोरे निवासी मोहल्ला हिर्देशाह, कस्बा जालौन को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई थी और उसे 30 अप्रैल 2026 से छह माह के लिए जनपद की सीमा से जिलाबदर किया गया था। इसके बाबजूद वह आदेश की अवहेलना करते हुए जालौन क्षेत्र में पाया गया। कोतवाली पुलिस ने आरोपी को रात गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 10 उत्तर प्रदेश गुण्डा अधिनियम 1970 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। रात्रि गश्त के दौरान हुई इस कार्रवाई को पुलिस की सतर्कता और सक्रिय निगरानी का परिणाम माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button