पाकुड़

मालपहाड़ी ओपी परिसर में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

Peace committee meeting held at Malpahari OP premises regarding Muharram.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। मोहर्रम पर्व 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर मालपहाड़ी ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के मोहर्रम कमिटी के सदस्य, सभी धर्मों के गणमान्य नागरिक एवं मीडिया प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक के दौरान पर्व के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने, शांति व्यवस्था कायम रखने तथा किसी भी तरह की अफवाहों से बचने की अपील की गई। पुलिस प्रशासन की ओर से उपस्थित लोगों से अपील की गई कि किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें। बैठक में शांतिपूर्ण तरीके से मोहर्रम पर्व मनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button