ललितपुर

राहुल गांधी का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया, मरीजों को बांटे फल

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएचसी पहुंचकर की सेवा, इंदिरा चौराहे पर काटा केक

देश की लोकतांत्रिक आवाज बनकर उभरे हैं राहुल गांधी : जिलाध्यक्ष
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का जन्मदिन शुक्रवार को महरौनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साह और सेवा भावना के साथ मनाया। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मरीजों एवं उनके तीमारदारों को फल वितरित किए गए तथा इंदिरा चौराहे पर केक काटकर उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम की शुरुआत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र महरौनी से हुई, जहां कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा फल वितरित किए। इस दौरान मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनसेवा ही किसी जननेता के जन्मदिन को मनाने का सबसे सार्थक माध्यम है। इसके बाद कार्यकर्ता इंदिरा चौराहे पहुंचे, जहां पूर्व प्रधानमंत्री इन्द्रिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके उपरांत केक काटकर राहुल गांधी के जन्मदिन की खुशियां मनाई गईं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की गई। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जसपाल सिंह बंटी ने कहा कि वर्तमान समय में देश की जनता राहुल गांधी की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय, संविधान और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष कर रहे हैं। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डा.दयाराम रजक ने कहा कि पार्टी ने राहुल गांधी के जन्मदिन को सेवा और जनकल्याण के कार्यों के माध्यम से मनाने का निर्णय लिया था। इसी उद्देश्य से मरीजों को फल वितरित कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का प्रयास किया गया है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष डा.दयाराम रजक, मनरेगा प्रभारी जसपाल सिंह बंटी, आसाराम तिवारी, शशिकांत दीक्षित, पंकज हुण्डैत, राजा राजपाल सिंह, मोहनसिंह चंदेल, संतोष राय, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश रजक, दिनेश रजक, जाहर सिंह बघेल, अखिलेश जैन, सूर्यप्रताप सिंह जमींदार, राकेश तिवारी, राकेश सेन, अभिषेक जैन, रवि राजा, राकेश अहिरवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button