चाइल्ड ट्रेफिकिंग को रोकने में सराहनीय कार्य करने वाले इंस्पेक्टर पवनवीर सिंह राणा को एएसपी ने किया सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
सभल: बहजोई स्थित पुलिस लाइन सभागार में सोमवार को पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई के आदेश के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मनोज कुमार रावत की अध्यक्षता में मासिक गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें बाल अपराधों पर चर्चा हुई एवं जिले में बाल तस्करी के खिलाफ सराहनीय कार्य करने वाले इंस्पेक्टर पवनवीर सिंह राणा को प्रयत्न संस्था जो जनपद में बाल अपराधों पर कार्य कर रही है के प्रभारी गौरीशंकर चौधरी द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मनोज कुमार रावत को इंस्पेक्टर पवनवीर सिंह राणा द्वारा किये गए सराहनीय कार्य के विषय में बताते हुए संस्था द्वारा सम्मान स्वरूप प्रतीक चिन्ह ट्रॉफी देकर सम्मानित किया एवं श्रम प्रवर्तन अधिकारी मो आजम को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बाल कल्याण समिति के सदस्य गौरव शर्मा , श्रम विभाग, प्रभारी आरपीएफ, जिला कार्यक्रम अधिकारी, प्रभारी प्रयत्न संस्था गौरी शंकर चौधरी एवं मुख्य आरक्षी विवेक बालियान, महिला आरक्षी स्वेता शर्मा, फील्ड कोर्डिनेटर सिराज अहमद तथा सभी थानो के बाल कल्याण अधिकारी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे जिन्हें बाल विवाह ,बाल श्रम, बाल तश्करी, POCSO,,गुमशुदा बच्चो, अनैतिक व्यापार, भिक्षावृत्ति को रोकने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।



